28 सितंबर को Realme 2 Pro भारत आएगा, कीमत होगी 20,000 रुपए से कम ~ TOTAL tech GYAN

28 सितंबर को Realme 2 Pro भारत आएगा, कीमत होगी 20,000 रुपए से कम

Realme 2 Pro www.totaltechgyanweb.com
Realme 2 Pro www.totaltechgyanweb.com
ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने अपने दूसरे स्मार्टफोन, Realme 2 को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया था। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने Realme 2 के हाई-एंड वेरिएंट, Realme 2 Pro को भी टीज़ किया था। एक नयी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी फ़ोन के प्रो मॉडल को सितंबर के आखिरी हफ्ते में भारत में पेश करेगी।

Realme 2 Pro: भारत में 28 सितंबर को लॉन्च?

द मोबाइल इंडियन की खास रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme 2 Pro को भारत में 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, रियलमी के आधिकारिक टीजर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि स्मार्टफोन सितंबर में रिलीज़ होगा। लेकिन ये टीजर 28 सितंबर की कथित लॉन्च तारीख के लिए हमें पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं करता है। जबकि रियलमी ने अपने पहले स्मार्टफोन, Realme 1 के लिए अमेज़न के साथ भागीदारी की थी। वहीं, अपने दूसरे फ़ोन Realme 2 के लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट को चुना है। अब यह देखना होगा कि कंपनी Realme 2 Pro के लिए इस साझेदारी को फ्लिपकार्ट के साथ जारी रखती है या अमेज़न इंडिया के साथ फिर हाथ मिलाती है।

Realme 2 Pro: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट दावा करती है कि Realme 2 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पावर करेगा। और चूंकि स्मार्टफोन की कीमत Realme 2 से ज्यादा होने की उम्मीद है इसलिए फ़ोन के प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 636 या स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मौजूद हो सकता है। द मोबाइल इंडियन से बात करते हुए, रियलमी इंडिया के सीईओ, माधव शेठ ने कहा कि आने वाला Realme 2 Pro काफी अच्छे प्रोसेसर और डिज़ाइन से लैस होगा। देखा जाए तो, वास्तव में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में स्नैपड्रगन 660 चिपसेट सबसे अच्छा विकल्प है। डिज़ाइन की बात करें तो, दोनों Realme 1 और Realme 2 स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन को यूजर्स ने सराहा है। इसलिए हमें विश्वास है कि Realme 2 Pro भी इनकी तुलना में पीछे नहीं रहेगा।

Realme 2 Pro से संबंधित लीक्स अभी तक सामने नहीं आयी है इसलिए हम इस स्मार्टफोन के बारे कुछ नहीं कह सकते हैं। हालांकि, फ़ोन में Realme 2 के कुछ मुख्य फीचर्स मौजूद होने की उम्मीद है। Realme 2 के समान, प्रो वर्जन में उपयुक्य तौर पर नॉच डिस्प्ले होगा। लेकिन डिस्प्ले, एचडी+ के बजाए फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है। रियलमी फैंस फ़ोन में एआई-पावर्ड फीचर्स से लैस डुअल कैमरा सेटअप और एआई ब्यूटी मोड के साथ बेहतर सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में, Realme 2 Pro में एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 होगी। रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि Realme 1, Realme 2, और Realme 2 Pro को अगले साल की शुरुआत में एंड्रॉइड पाई पर अपग्रेड किया जाएगा। एंड्रॉइड पाई के अलावा, अपडेट ओप्पो की कलर ओएस वर्जन 5.2 को पेश करेगा। कलर ओएस के नए वर्जन में यूजर्स को बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव देने के लिए, कुछ नए फीचर्स और बदलाव होने की संभावना है। साथ ही, Realme 2 Pro में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए / बी / जी / एन / एसी डुअल-बैंड, ब्लूटूथ 5.0 लौ-एनर्जी, और जीपीएस / ए-जीपीएस जैसे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शंस शामिल होंगे।

Realme 2 Pro: भारत में कीमत

Realme 2 को भारत में 8,990 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Realme 2 Pro की कीमत, Realme 2 की तुलना में काफी ज्यादा होगी। रिपोर्ट में विशेष रूप से कहा गया है कि फ़ोन का मूल्य 20,000 रुपए से कम होगा। यदि ऐसा होता है तो Realme 2 Pro, Xiaomi Mi A2 और Redmi Note 5 Pro जैसे स्मार्टफोन्स के साथ सीधा मुकाबला करेगा। हमें उम्मीद है कि Realme 2 की तरह, कंपनी कुछ समय बाद प्रो वर्जन को लॉन्च से पहले टीज़ करना शुरू कर देगी।
Previous
Next Post »
Thanks for your comment